Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम पुलिस ने चार दिन में 41 आरोपी किए गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर।

-ऑपरेशन ट्रैकडाउन के बाद गुरुग्राम पुलिस ने चलाया आपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन

गुरुग्राम, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्थानीय पुलिस ने अपराधों व अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन ट्रैकडाउन के बाद ऑपरेशन हॉटस्पॉट डॉमिनेशन चलाया गया। इस दौरान जुआ खेलने तथा नशीला पदार्थ बेचने तथा सेवन करने वाले, कम रोशनी वाले 145 स्थान चिन्हित किए गए। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने चार दिन में 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार एक दिसम्बर 2025 से जुआ खेलने/खिलाने, शराब रखने/बेचने/सप्लाई करने तथा मादक पदार्थ रखने/बेचने/सप्लाई करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चार दिन तक व्यापक स्तर पर पुलिस ने कार्रवाई की। इस अवधि में पुलिस बल द्वारा चिन्हित किए गए हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर विशेष निगरानी, सघन चेकिंग, प्रभावी एवं खुफिया सूचनाओं पर तत्परता से कार्यवाही की गई। गुरुग्राम पुलिस की टीमों ने 145 हॉटस्पॉट स्थानों को चिन्हित करके काम्बिंग की गई। इस दौरान 41 आरोपियों को गिरफ्तार करके 21 एफआईआर दर्ज की गई।अवैध शराब एवं मादक पदार्थ बरामदगी

गुरुग्राम पुलिस द्वारा काबू किए गए 41 आरोपियों के कब्जा से 242 बोतलें अंग्रेजी शराब व 361 पव्वे देशी शराब तथा 750 रुपयों की नगदी बरामद की गई। इस दौरान कुल 2.32 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस दौरान गुरुग्राम पुलिस द्वारा तीन हिंसक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। एक हिंसक अपराधी की अन्य राज्यों के साथ जानकारी सांझा की गई। अपराधिक पृष्ठभूमि वाले दो आरोपियों को अवैध हथियार सहित काबू किया गया। इस दौरान कुल 82 जरूरतमंद लोगों की भी गुरुग्राम पुलिस द्वारा सहायता की गई।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *