
-तकनीकी संस्थानों में प्रशिक्षण और कार्यप्रणाली का कर रहे अवलोकन
-विद्यार्थियों के जापान भ्रमण और अनुभव सांझा करने पर महत्वपूर्ण सुझाव
गुरुग्राम, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन, जापान के अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक मानेसर पहुंचा. इस दौरे का उद्देश्य Haryana के तकनीकी संस्थानों में कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण वातावरण और उद्योग से जुड़े मानकों का प्रत्यक्ष अवलोकन करना था.
कार्यक्रम में टेक्निकल एजुकेशन Haryana के महानिदेशक प्रभजोत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में जुड़े. उन्होंने सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन तथा एमएसआईएल के अधिकारियों का स्वागत करते हुए Haryana के तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों को जापान भ्रमण का अवसर उपलब्ध कराने और आपसी अनुभव सांझा करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए.
जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान की विभिन्न इंजीनियरिंग प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया. इसके साथ ही एसएमसी जापान, एमएसआईएल और संस्थान की प्लेसमेंट कमेटी के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें विशेष रूप से जापान में छात्रों के ओवरसीज प्लेसमेंट पर चर्चा की गई. संस्थान के प्रिंसिपल धर्मपाल तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान के कार्य वातावरण को समझने के लिए इस संस्थान का चयन करना हमारे लिए सम्मान की बात है.
(Udaipur Kiran)
