Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने समाजसेवी मामराज सिंह को दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम के खेड़ला गांव में स्वर्गीय मामराज सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह।

-खेड़ला गांव पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

-भारत पेट्रोलियम में सुपरिंटेंडेंट के पद से थे सेवानिवृत्त

गुरुग्राम, 2 नवंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मंगलवार को खेड़ला गांव पहुंचे। उन्होंने समाजसेवी मामराज सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राव इंद्रजीत सिंह ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें।

मामराज सिंह एक सरल, सौम्य और सेवा-भाव से परिपूर्ण व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज और गांव के विकास को समर्पित किया। गाँव के स्कूल और सामाजिक कार्यों में उनका योगदान अनुकरणीय रहा है। उनका जाना पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 73 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हुए मामराज सिंह भारत पेट्रोलियम में सुपरिंटेंडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। गांव में शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए उनका विशेष योगदान रहा।

परिवार में उनके बड़े पुत्र योगी राघव, नरेंद्र राघव, यशवीर राघव, बेटी किरण, तथा भतीजे सतेंद्र राघव, कुलदीप, धीरेन्द्र और संदीप शामिल हैं। मामराज सिंह के पिता महाशय घिसाराम वेदों और शास्त्रों के विद्वान थे, जिनकी शिक्षा और संस्कारों का गहरा प्रभाव मामराज सिंह के जीवन में भी दिखाई देता था। ग्रामीणों ने कहा कि मामराज सिंह का निधन गांव के लिए एक बड़ी हानि है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनोज सहजावास, प्रोफेसर हंसराज यादव, राजेंद्र बागड़ी सोहना तथा विभिन्न गांवों के सरपंच उपस्थित थे

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *