गुरुग्राम: युवक का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले रुपये, एक काबू

-आरोपी के कब्जा से 4500 रुपये की नकदी बरामद
गुरुग्राम, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एटीएम बूथ में नकदी निकालने आए व्यक्ति का एटीएम कार्य धोखे से बदलकर रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 4500 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि आरोपी ने पीडि़त के एटीएम से 26,800 रुपये निकाले थे।
जानकारी के अनुसार 18 मई 2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी शहर पटौदी थाना पटौदी में शिकायत देकर कहा था कि 18 मई को वह अंबेडकर चौक के पास बीकानेर रेस्टोरेंट के पास बने बैंक ऑफ एक्सिस के एटीएम बूथ में लगी मशीन से रुपये निकाल रहा था। इसी दौरान एक युवक ने उसके एटीएम कार्ड के पिन देख लिए। तकनीकी खराबी होने के कारण पैसे नहीं निकले। उस युवक ने मदद के बहाने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके बैंक खाते से खुद ही 26800 रुपये निकाल लिए। इस शिकायत व कागजात की जांच के बाद 28 मई को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गुरुग्राम से काबू किया है।
आरोपी की पहचान सरफुद्दीन उर्फ सरफू निवासी गांव उटावड़, जिला पलवल के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को 23 दिसंबर 2025 को अदालत में पेश करके एक दिन का पुलिस हिरासत रिमांड लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि जब शिकायतकर्ता एटीएम मशीन से रुपये निकाल रहा था तो उसने व उसके अन्य साथियों ने उसका एटीएम कार्ड का पिन नंबर देख लिया था। इसी दौरान एटीएम कार्ड भी बदली कर लिया। फिर उसके एटीएम कार्डका प्रयोग करके उनके बैंक खाते से 26800 रुपए निकालकर आपस में बांट लिए।
आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपी सरफुद्दीन उर्फ सरफू पर चोरी करने के पांच केस गुरुग्राम में पहले से दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से 4500 रुपये की नकदी बरामद की है।
(Udaipur Kiran)



