Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: शराब के नशे में अंगीठी पर गिरने से युवक की मौत

मालिबू टाउन

-सोने से दोस्त के साथ मिलकर पी थी शराब

गुरुग्राम, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सर्दी से बचने के लिए सोमवार देर रात कमरे में जलाई गई अंगीठी पर गिरने से युवक की मौत हो गई। सुबह घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-47 स्थित मालिबू टाउन के पीछे की तरफ बने ईडब्ल्यूएस के फ्लैट में पश्चिम बंगाल निवासी मंजूर अली रहता था। वह मजदूरी करता था। सोमवार की रात को मंजूर अली का एक दोस्त भी उनके कमरे पर आया था। दोनों ने मिलकर शराब पी। देर रात तक उसका दोस्त वहां से चलाया गया। मंजूर अली अपने कमरे में सो गया। कमरा बंद था और अंगीठी जलती रही। इस कारण से कमरे में गैस बन गई। गैस के कारण मंजूर बेहोश होकर अंगीठी पर गिर गया। इसमें उसका चेहरा बुरी तरह से जल गया। सुबह के समय उसके दोस्त व उसके मामा ने उसे कॉल की तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। दरवाजा भी नहीं खोला। दरवाजा तोडक़र अंदर प्रवेश किया तो देखा कि मंजूर अंगीठी पर पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। जांच अधिकारी एएसआई मंजीत ने बताया कि मौके का मुआयना किया गया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *