Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

ग्वालियरः रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, पाँच वाहन जब्त

रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई

ग्वालियर, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर मंगलवार को खनिज अधिकारी विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई कर रेत के अवैध परिवहन में लिप्त कुल पांच वाहनों को जब्त किया है।

जिला खनिज अधिकारी घनश्याम सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान ग्वालियर शहर के अलग-अलग स्थानों से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक छोटी गाड़ी (स्वराज माजदा) एवं एक लोडर रेत के अवैध परिवहन करते पकड़े गए। सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा गया है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार अर्थदंड की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *