ग्वालियरः गोसपुरा स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन से हटाए अतिक्रमण

ग्वालियर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में शुक्रवार को कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोसपुरा स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया।
लश्कर एसडीएम नरेन्द्र बाबू यादव ने बताया कि राजस्व, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गोसपुरा के अंतर्गत सर्वे क्र.-1679, 1690 व 1691 में स्थित बेशकीमती सरकारी जमीन से बेजा कब्जे हटवाए। टीम द्वारा मशीनों की मदद से अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। अतिक्रमण से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये अनुमानित की गई है।
(Udaipur Kiran) तोमर



