Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

हस्तशिल्प उत्सव : आयुर्वेद विश्वविद्यालय की तरफ से बच्चों को पिलाई स्वर्ण प्राशन ड्रॉप

jodhpur

जोधपुर, 29 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विशविद्यालय द्वारा रावण का चबूतरा मैदान में चल रहे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 में जन सामान्य के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

इसमें पंचकर्म चिकित्सा, प्रकृति परीक्षण, स्वर्णप्रशन, नशामुक्ति सामान्य चिकित्सा, होम्योपैथी चिकित्सा, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा आदि स्वास्थ्य सुविधाएं है।

आयुर्वेद विश्वविद्यालय द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं में अभी तक आयुर्वेद सामान्य चिकित्सा से 297 आमजन लाभान्वित हुए, मेले में 323 बच्चों को स्वर्ण प्राशन ड्राप पिलाई गई, 295 लोगों का प्रकृति परीक्षण किया गया, 273 लोगों ने होम्योपैथी चिकित्सा तथा 252 लोगो ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ उठाया। साथ ही पंचकर्म चिकित्सा परामर्श 93 लोगों के साथ ही 60 लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया।

मेला प्रभारी डॉ. जोगेंद्र प्रजापत, काय चिकित्सा के डॉ. करण सिंह, डॉ. सदावत खान, डॉ. अमित गहलोत, डॉ. वैभव, डॉ. हरीश लोड़वाल, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मेघा अग्रवाल, डॉ. यामनी, डॉ. अदिति एवं होम्योपैथी डॉ. अकिंता, डॉ. भंवर लाल पटेल सहित स्नातकोत्तर अध्यताओं ने चिकित्सा सेवाएं दी।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *