Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

25 हजार का इनामी हार्डकोर बदमाश ज्वाला प्रसाद गिरफ्तार

25 हजार का इनामी हार्डकोर बदमाश ज्वाला प्रसाद गिरफ्तार

धौलपुर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर धौलपुर जिला पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने 25 हजार के इनामी हार्डकोर बदमाश ज्वाला प्रसाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी धौलपुर के चर्चित महताब हत्याकांड में बीते करीब दो साल से फरार चल रहा था। इस हत्याकांड के पंाच आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व 08 सितंबर 2023 को मनिया थाना इलाके में महताब सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने करीब दो साल से फरार चल रहे आरोपी ज्वाला प्रसाद गुर्जर पुत्र होतीलाल निवासी जलालपुर थाना मनिया जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी की गिरफतारी हेतु 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड के संबंध में थाना मनियां पर मुकदमा नंबर 354/2023 धारा 302,147,148,149 व 120बी आईपीसी में पंजीवद्ध कर अनुसन्धान प्रारम्भ किया गया था। इस मामले में 05 आरोपी पूर्व में गिरफतार किये जा चुके हैं। यही नहीं वारदात में शामिल आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार व मोटरसाईकिले बरामद हो चुकी हैं। एसपी ने बताया कि ज्वालाप्रसाद शातिर बदमाश किस्म का अपराधी है उक्त मुलजिम के विरुद्ध डकैती, हत्या का प्रयास, हत्या, मारपीट आदि के 10 प्रकरण दर्ज हैं। उक्त मुलजिम थाना मनियां का हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधी भी है। ज्वालाप्रसाद गिरफ्तारी से बचने के लिये राजस्थान राज्य से बाहर दिल्ली, गुडगांव एवं उत्तरप्रदेश राज्य में स्थान बदल बदल कर छिपकर फरारी काट रहा था।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रदीप

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *