Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

हार्मर, तैजुल और नवाज नवंबर के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ नामित

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर साइमन हार्मर

दुबई, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दो स्पिनर साइमन हार्मर और तैजुल इस्लाम, साथ ही ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज़ को आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ (नवंबर) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

हार्मर और तैजुल ने क्रमशः भारत और आयरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की टेस्ट सीरीज जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं नवाज़ ने श्रीलंका और जिम्बाब्वे को शामिल करने वाली हाल ही में समाप्त हुई त्रिकोणीय सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी ऑफ-स्पिनर हार्मर ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक 2-0 की टेस्ट सीरीज जीत में जबरदस्त प्रदर्शन किया। यह 25 वर्षों में भारत के खिलाफ प्रोटियाज़ की पहली टेस्ट श्रृंखला जीत थी। हार्मर ने कोलकाता और गुवाहाटी में खेले गए दो टेस्ट मैचों में 8.94 की असाधारण औसत से कुल 17 विकेट चटकाए।

36 वर्षीय हार्मर ने पहले टेस्ट में आठ विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता, जबकि दूसरे टेस्ट में नौ विकेट हासिल किए। इसमें दूसरी पारी में 6/37 का मैच-विजयी स्पेल भी शामिल था, जिसकी बदौलत भारत 408 रनों से हार गया और दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया। उनके पूरे प्रदर्शन ने उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का सम्मान दिलाया।

बांग्लादेश के लेफ्ट-आर्म स्पिनर तैजुल इस्लाम ने घरेलू परिस्थितियों में अपनी विजयी लय को जारी रखते हुए आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तैजुल ने दो टेस्ट में 26.30 की औसत से 13 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज़ ने श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज में अपनी ऑलराउंड क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने वनडे में 52.00 की औसत और 114.28 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए और चार विकेट भी लिए।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में नवाज़ ने 52 रन जोड़ने के साथ ही 12.72 की प्रभावशाली औसत से 11 विकेट हासिल किए। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उनके 3/17 के मैच-विजयी प्रदर्शन ने पाकिस्तान की खिताबी जीत सुनिश्चित की और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का सम्मान मिला।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *