Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
PUNJAB

सोशल मीडिया पर हेट स्पीच वालों पर होगी कार्रवाई:गौरव यादव

पंजाब पुलिस महानिदेशक

ने सूबे के अधिकारियों को दिए निर्देश

एनडीपीएस केसों में

ड्रग किट का इस्तेमाल करेगी पुलिस

पंजाब के सभी जिलों में

पुलिस बनाएगी सोशल मीडिया सेल

चंडीगढ़, 3 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पंजाब पुलिस

महानिदेशक ने राज्य के सभी पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर हेट

स्पीच और अपराधियों का महिमा-मंडन कर माहौल बिगाड़ने वालों

के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जेलों

से रची जा रही साजिशों को रोकने के पर फोकस करने के

लिए भी कहा है।

पंजाब

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद

करीब आठ मिनट का एक वीडियो संदेश जारी किया। डीजीपी ने कहा कि जो

हार्डकोर क्रिमिनल हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाए। जो

लोग मिस गाइडेड हैं, उनकी काउंसलिंग भी की जा

सकती है। ऐसे लोग पुलिस के लिए अच्छे सोर्स बन सकते हैं, जिससे

अपराधों पर नकेल कसी जा सकेगी।

डीजीपी ने कहा कि हर जिले के एसएसपी, डीएसपी

और एसएचओ को पता होना चाहिए कि उनके जिले के कौन-से 10–20 बड़े

नशा सप्लायर हैं। उन पर क्या एक्शन हो रहा है, क्या वे जेल

में हैं या फरार हैं, या अभी भी नशा बेच रहे हैं। कन्वेक्शन

रेट 87 फीसदी है। डीजीपी ने बताया कि पहले जब नशा तस्करों को

पकड़ा जाता था, तो सैंपल जांच के लिए सीएफएसएल भेजे जाते थे,

लेकिन जांच रिपोर्ट आने में समय लग जाता था। ऐसे में अब ड्रग किट का

प्रयोग किया जाएगा, जिससे मौके पर पता चल जाएगा कि पकड़ा गया

पदार्थ क्या है।

सारे जिलों में सोशल मीडिया सेल

बनाए जा रहे हैं। सभी जिलों के एसएसपी व उच्च स्तर के अधिकारियों को सेल से संपर्क

करना चाहिए। साथ ही कोई चीज सामने आती है, तो तुरंत एक्शन लिया जाना चाहिए। डीजीपी ने कहा कि जेलों के

अंदर से सारी साजिशें बन रही हैं। एक तो जेलों में सोर्स बनाओ, उन्हें समय-समय पर प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आओ; इसके

साथ ही जेलों की जांच भी चलाई जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *