68वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल सचिन ने जीता सिल्वर मेडल

नाहन, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश पुलिस के हेड कांस्टेबल सचिन ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस शूंटिंग क्लब के कोच इंस्पेक्टर सुरेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 मीटर एयर राइफल में क्लब के सदस्य एच.सी. सचिन ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन शूटिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया है।
इस उपलब्धि के लिए सचिन को क्लब की ओर से आई.आर.बी. छठी बटालियन के कमांडेंट भागमल ठाकुर और एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस बड़ी उपलब्धि से हिमाचल पुलिस शूटिंग क्लब और पूरी फोर्स का नाम रोशन हुआ है।
—————
(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर



