Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

आरोग्य शिविर 31 मार्च 2026 तक होंगे आयोजित

आगामी 31 मार्च 2026 तक आयोजित होंगे आरोग्य शिविर

जयपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और जनस्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में आरोग्य शिविरो का आयोजन आगामी 31 मार्च 2026 तक किया जाएगा। आरोग्य शिविर जिले के समस्त जिला,उपजिला, सैटेलाईट, सीएचसी, पीएचसी एवं यूपीएचसी पर आयोजित किये जाएंगे।

सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार जिले में आगामी 31 मार्च 2026 तक आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में चिकित्सा संस्थानों पर आने वाले समस्त 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के बीएमआई, बीपी, शुगर, फैटी लीवर की जांच के साथ ओरल, सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। बीपी व शुगर की जांच में पॉजिटिव पाये जाने व फॉलोअप पर आने वाले मरीजों का नियमानुसार उपचार किया जाएगा।

आरोग्य शिविर प्रभारी आरसीएचओ द्वितीय डॉ. प्रमिला मीणा ने बताया कि शिविरों में शिशुओं के टीकाकरण के साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का 12 सप्ताह से पूर्व पंजीकरण व प्रसव पूर्व 4 जॉचे, हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि जॉचे सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य हेतु जीवन शैली में परिवर्तन के लिए आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *