Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
PUNJAB

सीमा पार से चल रहे ड्रग कार्टेल का गुर्गा फिरोज़पुर से गिरफ्तार, 5 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब पुलिस द्वारा बरामद हेराेइन

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । काउंटर इंटेलिजेंस की फिरोज़पुर इकाई ने सरहद पार से संचालित ड्रग कार्टेल का पर्दाफाश करते हुए उसके एक गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से पांच किलो हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी मंगलवार काे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

उन्हाेंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोरा निवासी गांव हबीब, फिरोज़पुर के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ-साथ उसकी मोटरसाइकिल (पीबी-05-एयू-0504) भी जब्त कर ली है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह खेप पाकिस्तान-आधारित तस्करों द्वारा सरहद पार से भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जुड़े अन्य संबंधों का पता लगाने और पूरे नेटवर्क को उजागर करने के लिए आगे की जांच जारी है।

एआईजी सीआई फिरोज़पुर गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर सीआई फिरोज़पुर की पुलिस टीम ने फिरोज़पुर क्षेत्र में कार्रवाई की और संदिग्ध गुरप्रीत उर्फ़ गोरा को लिंक रोड बस्ती खुशहाल सिंह वाला, गांव हसन धूत, फिरोज़पुर से गिरफ्तार किया।

एआईजी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपित पाकिस्तान-आधारित तस्कर के निर्देशों पर यह खेप स्थानीय तस्कर को सप्लाई करने जा रहा था। उन्होंने आगे बताया कि स्थानीय तस्कर की पहचान और पाक-आधारित तस्कर की भूमिका सहित इस व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *