Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

कोलकाता में सक्रिय हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

आरोपित

कोलकाता, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी कोलकाता में सक्रिय हेरोइन तस्करी गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात अभियान चलाकर पुलिस ने बाबूघाट बस स्टैंड से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह ओडिशा जाने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपित का नाम बापी ठाकुर उर्फ दूधनाथ ठाकुर है। वह चितपुर थाना इलाके का निवासी है।

शुक्रवार को पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह गुरुवार रात वह बाबूघाट बस स्टैंड पहुंचा था और वहां से ओडिशा के पारादीप जाने वाली बस पकड़ने की योजना बना रहा था। आरोपित वहां ड्रग्स की तस्करी करने वाला था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात करीब ढाई बजे छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपित के पास से 103 ग्राम पीले रंग का पाउडरनुमा नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह हेरोइन हो सकती है। इसके अलावा आरोपित से एक मोबाइल फोन और कुछ नकद रुपये भी जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपित ने यह नशीला पदार्थ उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव निवासी एक व्यक्ति से हासिल किया था।

इस मामले में मैदान थाना में आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। —————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *