Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, आपदा राहत पैकेज और मेयर रोस्टर पर हो सकता है फैसला

शिमला, 25 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक शनिवार दोपहर 12 बजे राज्य सचिवालय में होने जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में स्वास्थ्य, राजस्व सहित कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश के लिए आपदा राहत पैकेज पर भी विस्तृत प्रस्तुति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस बार पूरे प्रदेश के लिए एक समान आपदा राहत पैकेज घोषित किया जाएगा, ताकि सभी प्रभावित क्षेत्रों को राहत मिल सके। कैबिनेट की इस बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने से संबंधित प्रस्तावों पर भी फैसला लिया जा सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं को मंजूरी मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं की समीक्षा के लिए 27 अक्तूबर को एक अलग बैठक सचिवालय में आयोजित की जाएगी।

आज की कैबिनेट बैठक में पंचायत चुनाव से जुड़ी स्थिति भी स्पष्ट हो सकती है। इसके अलावा नगर निगम शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर के रोस्टर को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। वर्तमान मेयर और डिप्टी मेयर का ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। नियमों के अनुसार अगले ढाई साल के लिए मेयर का पद महिला पार्षद के लिए आरक्षित है, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार रोस्टर में बदलाव कर वर्तमान मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाने पर विचार कर सकती है।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *