सारण प्रमंडल में सात दिसम्बर को होगी हिंदी टिप्पण, प्रारूपण एवं लिखने-पढ़ने की योग्यता परीक्षा का आयोजन

आयुक्त ऑफिस

सारण, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . सरकारी कार्यों में हिंदी भाषा के समुचित प्रयोग और दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सारण प्रमंडल में राजपत्रित और अराजपत्रित कोटि की हिंदी टिप्पण एवं प्रारूपण Examination तथा हिंदी लिखने- पढ़ने की योग्यता Examination का आयोजन किया जाएगा.

(Udaipur Kiran) को उपनिदेशक जनसंपर्क सारण प्रमंडल रविन्द्र कुमार ने बताया कि मंत्रिमंडल सचिवालय राजभाषा विभाग, Bihar, पटना के पत्र के आलोक में यह महत्वपूर्ण Examination 07 दिसंबर 2025 sunday को निर्धारित है. Examination पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक सम्पन्न होगी. Examination के सुचारू आयोजन के लिए उपनिदेशक राजभाषा सारण प्रमंडल द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं.

उन्होंने बताया कि आवेदकों की संख्या को देखते हुए जिला स्कूल, छपरा को Examination केंद्र बनाया गया है. राजपत्रित कोटि के लिए चौबीस आवेदन प्राप्त हुए हैं. अराजपत्रित कोटि के लिए तीन सौ सोलह आवेदन प्राप्त हुए हैं. Examination के सफल और कदाचार मुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आयुक्त, सारण प्रमंडल, राजीव रौशन द्वारा महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रतिनियुक्तियां की है जिनमें भारती कुमारी, उप निदेशक, कल्याण, सारण प्रमण्डल को केन्द्राधीक्षक बनाया गया है प्रेक्षक के रूप मे अमित कुमार, अपर जिला भू- अर्जन पदाधिकारी, सारण प्रमण्डल को प्रतिनियुक्ति किया है. दोनों अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे Examination के सभी पहलुओं की गहनता से निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि Examination सरकारी दिशा- निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो.

सभी पंजीकृत आवेदकों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय से पूर्व Examination केंद्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें. उन्हें अनिवार्य रूप से अपने प्रवेश पत्र और पहचान प्रमाण साथ लाना होगा. उपनिदेशक राजभाषा सारण प्रमंडल द्वारा Examination के सुचारू संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं.

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Leave a Comment