Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

धार : गुरु गोविंद सिंह बस्ती का हिंदू सम्मेलन 4 जनवरी को

Basti baithak

धार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्‍य में हिंदू उत्सव समिति गुरु गोविंद सिंह बस्ती आयोजन समिति की बैठक समिति संयोजक विक्की जैन, सहसंयोजक नरेश राजपुरोहित एवं कैलाश पिपलोदिया की उपस्थिति में धारेश्वर मंदिर प्रांगण स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर व्यापक चर्चा की गई ‌।

बैठक में सामूहिक संवाद कर तय किया गया कि आगामी 4 जनवरी को धारेश्वर मंदिर प्रांगण में हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें मंचीय कार्यक्रम और मुख्य वक्ता की उद्बोधन पश्चात हिंदू समाज का सामूहिक भोज का आयोजन कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा।ही मोहल्ला समितियां भी मौजूद रही।

उक्त जानकारी हिंदू उत्सव समिति गुरु गोविंद सिंह बस्ती के मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हिंदू सम्मेलन में 14 बस्तियों की सहभागिता रहने वाली है। इसके लिए भी बस्तीसह टोली बनाई गई है। समिति द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पीले चावल देकर आमंत्रण प्रक्रिया पूर्ण करने, एक दिन पूर्व रैली का आयोजन, प्रत्येक घरों में भगवा पताका लगवाने आदि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पंडाल, मंच व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, जल व्यवस्था, प्रचार प्रसार, प्रेस आदि अन्य व्यवस्थाओं के लिए के लिए व्यवस्था प्रमुख भी नियुक्त किए गए ।

शुक्रवार को बस्ती के मोहल्ला समितियां के सामूहिक बैठक के पूर्व कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया। जिसमें आयोजन समिति के सदस्यों के साथ ही मोहल्ला समितियां भी मौजूद रही।

—————

(Udaipur Kiran) / Gyanendra Tripathi

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *