
पूर्व मंत्री ने जताया Chief Minister का आभार
हिसार, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . हिसार शहर की यातायात समस्या के समाधान की दिशा में
महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए प्रदेश सरकार ने सिटी थाना के पास प्रस्तावित मल्टी
स्टोरी पार्किंग परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है. इस निर्णय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री
डॉ. कमल गुप्ता ने शुक्रवार काे इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रदेश के Chief Minister
नायब सिंह सैनी का आभार जताया है.
डॉ. गुप्ता ने शुक्रवार काे बताया कि वर्ष 2014 में विधायक बनने के तुरंत बाद उन्होंने शहर
की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए इस परियोजना का विस्तृत प्रस्ताव तत्कालीन
Chief Minister मनोहर लाल के समक्ष रखा था. इसी क्रम में Chief Minister मनोहर लाल ने अपने
हिसार प्रवास के दौरान 29 दिसंबर 2014 को इस महत्वाकांक्षी मल्टी स्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट
की घोषणा भी की थी. उन्होंने बताया की हमने यह सुझाव भी रखा था की इसे इसे 99 साल की
लीज पर पीपीपी मोड़ पर दिया जाए जिसे सरकार नें उसी आधार पर मंजूरी दी हैं. उन्होंने
कहा कि लंबे समय से लंबित यह परियोजना अब मंजूरी की औपचारिकता पूरी होने के बाद शहर
के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनेगी. शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्र—सिटी थाना और आस-पास
के बाजारों में प्रतिदिन लगने वाले जाम से नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना
पड़ता था.
परियोजना के पूर्ण होने पर इस क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव में उल्लेखनीय कमी
आएगी और पार्किंग व्यवस्था सुचारु बनेगी. उन्होंने बताया कि यह पार्किंग नगर निगम की
लगभग दो एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी, जो सिटी थाना के बिल्कुल सामने स्थित है. यह भूमि
राजकीय पशुधन फार्म से नगर निगम को विधिवत हस्तांतरित की जा चुकी है, जिससे परियोजना
को अब तेजी से प्रारंभ करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह
परियोजना न केवल शहर के आधुनिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि आने
वाले वर्षों में बढ़ते वाहन दबाव को नियंत्रित कर नागरिकों को सहज और सुरक्षित यातायात
व्यवस्था प्रदान करेगी.
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
