हिसार : स्वच्छ शासन व प्रशासन देना ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता : रणधीर पनिहार

विधायक ने जिला कार्यालय में सुनी शिकायतें, किया मौके पर ही निपटारा
हिसार, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कहा है कि जनता की
समस्याओं का निपटान करके स्वच्छ शासन व प्रशासन देना ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता
है। भाजपा सरकार जनहितों को प्राथमिकता देते हुए जनता के सहयोग से आगे बढ़ रही है। रणधीर पनिहार मंगलवार को पार्टी जिला कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुन
रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक स्तर
पर समाधान शिविर व पार्टी स्तर पर शिकायतें
सुनने की परंपरा शुरू की है।
इससे जनता की समस्याओं का निपटारा करने में मदद मिलती
है और हर विभाग की जवाबदेही भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम
व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ व न्याय पहुंचाना ही भाजपा सरकार अपना मकसद मानती है। उन्होंने
कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केन्द्र
व प्रदेश की सरकारों ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है, जनता को इनका लाभ उठाना
चाहिए।
जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों
से आए नागरिकों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखी, जिनका मौके पर ही समाधान किया
गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, कार्यालय सचिव सुरेन्द्र सैनी व जितेन्द्र
बड़क सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर



