Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : ई-सिम के नाम पर बढ़ते साइबर फ्रॉड से सावधान रहें : एसपी

पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन।

हांसी पुलिस अधीक्षक ने जारी की एडवाइजरी

हिसार, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हांसी के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने हाल ही में

प्रदेश ई-सिम एक्टीवेशन या अपडेट के नाम पर साइबर ठगी के कई मामले सामने आने के मद्देनजर

सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी मोबाइल

कंपनियों या टेलीकॉम कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर कॉल, मैसेज और ई-मेल के जरिए लोगों

से बैंकिंग विवरण, ओटीपी और निजी जानकारी हासिल कर रहे हैं तथा उनके खातों से धनराशि

निकाल रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक ने रविवार काे बताया साइबर ठग लोगों पहले

आपका ई-सिम 24 घंटे में बंद हो जाएगा या आपका ई-सिम अपडेट होना है जैसे भ्रामक संदेश

भेजते हैं, और उसके बाद नकली कस्टमर केयर बनकर ओटीपी मांगते हैं, और लिंक या क्यू आर

कोड भेजकर ई-सिम अपडेट करने का झांसा देते हैं। और ओटीपी मिलते ही वे पीड़ित का नंबर

अपने डिवाइस पर ई-सिम में पोर्ट कर लेते हैं, जिससे बैंकिंग ओटीपी सीधे उनके फोन पर

पहुंचने लगते हैं और वे आपके खातों से रुपए उड़ा लेते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी

अंजान व्यक्ति को अपने फोन पर आया ओटीपी ना बताएं, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियां कभी भी

फोन पर ओटीपी नहीं मांगतीं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा ई-सिम अपडेट हमेशा अधिकृत

स्टोर या आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से ही करें। किसी अनजान लिंक, क्यूआर कोड या

फाइल पर क्लिक न करें। सिम बंद होगा, ई-सिम वेरिफिकेशन जरूरी है या कस्टमर केयर से

बोल रहा हूं जैसी कोई भी संदिग्ध कॉल या मैसेज मिलते ही तुरंत सतर्क हो जाएं, बैंकिंग

ऐप, वॉलेट या यूपीआई संबंधी कोई भी जानकारी किसी के साथ सांझा न करें और सोशल मीडिया

पर उपलब्ध संदिग्ध कस्टमर केयर नंबरों पर तो कतई कॉल न करें, क्योंकि इनमें से अधिकांश

फर्जी होते हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *