Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार के बच्चाें ने हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अर्जित किए स्वर्ण पदक

विजेता खिलाड़ियों को पदक और पदक विजेता प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए संघ पदाधिकारी।

लड़कों की रिले रेस में हिसार ने पाया दूसरा स्थान

हिसार, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दूसरी हरियाणा किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिसार

के तीन बच्चों ने अपने-अपने आयु वर्ग की स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं।

दो दिवसीय यह प्रतियोगिता सोनीपत के सीआरए कालेज में हुई जिसमें प्रदेश भर से आए काफी

संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। चैम्पियनशिप के अंतिम दिन प्रतियोगिता के इवेंट

का शुभारंभ राजू सिंधू एसएचओ सिटी सोनीपत द्वारा किया गया। इस चैंपियनशिप का आयोजन

राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ग्रीवेंस कमेटी सदस्य के नेतृत्व

में किया गया।

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने साेमवार काे बताया कि किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप

के समापन समारोह के मुख्य अतिथि नरेंद्र मोर, चेयरमैन एथलेटिक्स हरियाणा और चरण सिंह

राठी भीम अवार्डी एएफआई कोऑर्डिनेटर, प्रवीन कुमार प्रवक्ता एवं एथलेटिक्स कोच, अंजू

बाला प्रवक्ता एवं एथलेटिक्स कोच, विकास गहलावत सदस्य एथलेटिक्स हरियाणा, राममेहर बूरा

सदस्य, अजय सहरावत सदस्य और जगदीप सिंह उर्फ सन्नी (पानीपत) के द्वारा सभी पदक विजेता

खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र वितरित किए

गए।

एथलैटिक्स हरियाणा के महा सचिव प्रदीप मलिक ने आज बताया कि लड़कों के 12 साल

आयु वर्ग की 80 मीटर हर्डल इवेंट में मुकुल पूनिया (हिसार) ने पहला, हर्षित (महेंद्रगढ़)

ने दूसरा और साहिल (भिवानी) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में तनिश

(पानीपत) ने पहला, प्रतीक (सोनीपत) ने दूसरा और युवराज (पलवल) ने तीसरा स्थान प्राप्त

किया।

लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में संस्कृति

(हिसार) ने पहला, दीपांशी करनाल ने दूसरा और नेहा पानीपत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

80 मीटर हर्डल इवेंट लड़की वर्ग में सिमरन (भिवानी) ने पहला, पायल (फतेहाबाद) ने दूसरा

और अवनी (महेंद्रगढ़) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ में लड़की वर्ग में

एलीना (करनाल) ने पहला, प्रतीक्षा (फतेहाबाद) ने दूसरा और साक्षी (महेंद्रगढ़) ने तीसरा

स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में तन्वी मलिक (पानीपत) ने पहला, नेहा (पानीपत)

ने दूसरा और सीजल (जींद) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *