Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को लेकर ऐतिहासिक पहल 

सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा को लेकर ऐतिहासिक पहल : प्रथम ग्राम स्वास्थ्य सेवा यात्रा का शुभारंभ

बीकानेर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत–पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीमाजन कल्याण समिति राजस्थान एवं एनएमओ राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम ग्राम स्वास्थ्य सेवा यात्रा का शुभारंभ शनिवार को ऋद्धि-सिद्धि गार्डन, बीकानेर में किया गया।

यह यात्रा 20 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है, जिसके अंतर्गत भारत-पाक सीमा से सटे लगभग 1070 किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ 205 स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि यह अभियान एनएमओ, सीमा जन कल्याण समिति, सक्षम एवं किसान संगठन इन चारों संगठनों के समन्वित प्रयास से संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में रहने वाले नागरिकों को निशुल्क एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। उद्घाटन कार्यक्रम में विभाग संघचालक टेकचंद बरड़िया, जम्मू-कश्मीर प्रचारक नेमी चंद, एनएमओ अध्यक्ष डॉ. बी.के. बिनवारा, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार राजपुरोहित, सचिव डॉ. पवन सारस्वत, सीमाजन कल्याण समिति से वासुदेव तथा किसान संगठन से शंभू सिंह जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एनएमओ के डॉ कौशल रंगा ने बताया कि यात्रा के अंतर्गत 21 दिसंबर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विभिन्न गांवों में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य जांच, बीपी, शुगर एवं रक्त जांच, निःशुल्क दवा वितरण के साथ-साथ नेत्र, नाक, कान, गला, दंत एवं सामान्य रोगों का उपचार किया जाएगा। गंभीर रोगियों को आवश्यकता अनुसार उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर किया जाएगा। आयोजकों ने सीमावर्ती गांवों के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक चंपेश, डॉ. रतिराम, डॉ. शिवराज, डॉ. कौशल रंगा, डॉ. गौतम लूनिया, डॉ. विक्रम सहित मेडिकल विद्यार्थी शुभांशी, पुष्पेंद्र एवं अन्य गणमान्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *