Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

होमगार्ड का प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

होमगार्ड का प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कोटा टीम ने कार्रवाई करते हुए होमगार्ड के प्लाटून कमाण्डर गजेन्द्र सिंह व दलाल अख्तर हुसैन होमगार्ड मांगरोल को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी कोटा को परिवादी ने शिकायत दी कि प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड बारां के गजेंद्र सिंह द्वारा अपने दलाल अख्तर हुसैन होमगार्ड मांगरोल के मार्फत प्रशिक्षण से प्राप्त मानदेय में से आरोपित द्वारा अपना हिस्सा बतौर रिश्वत मांगा जा रहा है तथा रिश्वत नहीं देने पर परिवादी की भविष्य में होमगार्ड ड्यूटी नहीं लगाने की धमकी देकर परेशान किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई करते हुए होमगार्ड अख्तर हुसैन के द्वारा अपने अधिकारी प्लाटून कमांडर गजेन्द्र सिंह के लिए चार हजार रुपये की रिश्वत मांग के अनुसार ड्यूटी लगाने की एवज में प्राप्त की गई। प्लाटून कमांडर से रिश्वत राशि के संबंध में वार्ता करवाई जाने पर प्लाटून कमाण्डर गजेन्द्र सिंह ने रिश्वत राशि के संबंध में स्वीकृति प्रदान की जिस पर प्लाटून कमांडर को गिरफ्तार किया गया जिससे पूछताछ जारी है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *