Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

माहेश्वरी महाकुम्भ में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

jodhpur

जोधपुर, 17 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । शहर में जनवरी में आयोजित होने वाले माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो में देश की सर्वोच्च लीडरशिप सहित देश-विदेश के प्रमुख बिजनेस टाइकून, राजनीतिज्ञ, कैबिनेट मंत्री, उद्यमी, नेता, अभिनेता सहित बड़े सेलिब्रिटीज शामिल होंगे। इसके लिए अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा के नेतृत्व में मेहमानों को निमंत्रण प्रदान कर महाकुम्भ में शरीक होने का निदेवन किया जा रहा है।

इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अगुवाई में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा, पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष रतनलाल डागा, स्वागत समिति अध्यक्ष गोपी किशन मालाणी सहित गणमान्यजनों ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो में बतौर अतिथि शामिल होने का निवेदन किया।

गृहमंत्री ने आयोजन पर खुशी जताई तथा माहेश्वरी समाज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से देश की एकता और अखंडता को बल तो मिलता ही है साथ ही हमारी परम्पराओं और संस्कृति का भी संवर्धन होता है। संदीप काबरा ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह ने महाकुंभ में शामिल होने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। वे दस जनवरी को जोधपुर आएंगे तथा महाकुम्भ में शिरकत करेंगे।

इससे पहले अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा के नेतृत्व में पश्चिमी राजस्थान प्रदेश सभा अध्यक्ष रतनलाल डागा व आयोजन समिति व संरक्षक मंडल सदस्यों सहित प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में संसद सत्र के दौरान उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय रेल व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, भारतीय संघ लोक सेवा आयोग के सचिव संतोष अजमेरा, सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश चंद्र गुप्ता, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, केंद्रीय विधि आयोग के अध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, बीएसएफ के निवर्तमान एडीजी रवि गांधी से मुलाकात कर कार्यक्रम में पधारने के लिए निमंत्रण प्रदान कर निवेदन किया। सभी ने कार्यक्रम में शामिल होने की सैद्वांतिक स्वीकृति प्रदान की है।

इसी प्रकार प्रतिनिधि मंडल ने माहेश्वरी ग्लोबल कॉन्क्लेव व माहेश्वरी ग्लोबल एक्सपो में पधारने के लिए राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी को भी निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर कार्यक्रम में पधारने की स्वीकृति प्रदान की।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *