Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

गृह मंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द

अमित शाह।

धर्मशाला, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हिमाचल दौरा रद्द हो गया है। उन्होंने आज कांगड़ा जिले के सपड़ी स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ट्रेनिंग सेंटर के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। लेकिन खराब मौसम की बजह उनका यह दौरा रद्द हो गया है। जिला प्रशासन और हिमाचल भाजपा ने भी उनके दौरे के लिए तैयारियां कर ली थी। अब अचानक शाह का दौरा रद्द होने से बीजेपी कार्यकर्ताओं में मायूसी है।

इससे पहले उन्हें शुक्रवार शाम चंडीगढ़ आना था। वहां रात्रि ठहराव के बाद शनिवार सुबह हिमाचल के लिए रवाना होना था, मगर गृह मंत्री शाह चंडीगढ़ ही नहीं पहुंचे।

वहीं गृह मंत्री का दौरा रद्द होने के बाद अब महानिदेशक एसएसबी बतौर मुख्यातिथि समारोह में शामिल हुए हैं। उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा ने अमित शाह के दौरान रद्द हिने की पुष्टि की है।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *