Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : आईपीएल में चयन पर दयानंद कॉलेज के पूर्व छात्र का सम्मान समारोह

दक्ष को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह व अन्य।

हिसार, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शहर के दयानंद कॉलेजज के लिए गर्व का क्षण उस समय

आया जब कॉलेज के पूर्व छात्र दक्ष का चयन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कि कोलकाता

नाईट राइडर टीम में हुआ। इस उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन

कर दक्ष का अभिनंदन किया गया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने शुक्रवार काे दक्ष को बधाई देते हुए कहा कि यह

सफलता न केवल दक्ष की कड़ी मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि दयानंद कॉलेज के विद्यार्थियों

के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कॉलेज हमेशा अपने छात्रों को शिक्षा के

साथ-साथ खेल और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता

रहा है। सम्मान समारोह में दक्ष के चाचा मुकेश, चाची रूबी व दक्ष के दोस्त अमन खरब

भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त

करते हुए कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षकों का आभार प्रकट किया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग

से दक्ष को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

उल्लेखनीय है कि दक्ष ने दयानंद कॉलेज, हिसार

से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई वर्ष 2020 से 2023 तक पूरी की। छात्र जीवन के

दौरान ही उसने अनुशासन, समर्पण और मेहनत के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई। कॉलेज प्रशासन,

शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दक्ष की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल

भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. विवेक श्रीवास्तव, प्रो सुरजीत कौर, प्रो सुरेष कुमार, प्रो

मंजीत सिंह, अनिल शर्मा व कॉलेज के शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ के साथ-साथ अनेक छात्र

भी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *