Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

ऋषभ शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन - फोटो सोर्स इंस्टाग्राम

ऋषभ शेट्टी अपनी फिल्म कांतारा से रातों-रात स्टार बन गए थे और इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। अब वे लंबे समय से इस ब्लॉकबस्टर की प्रीक्वल को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रीक्वल में पहले ही दिलजीत दोसांझ को शामिल किया जा चुका है और अब बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को भी इस प्रोजेक्ट में जोड़ा गया है। आइए जानते हैं कि ऋषभ ने ऋतिक रोशन को इस फिल्म में क्या जिम्मेदारी सौंपी है।

कांतारा : चैप्टर 1 का ट्रेलर 22 सितंबर 2025 को दोपहर 12:45 बजे रिलीज होगा और अब एक रोमांचक अपडेट सामने आया है कि इसका हिंदी ट्रेलर बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे। फिल्म के अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, जब प्रकृति की ताकत टकराएगी एक सुपरस्टार की आग से। कांतारा चैप्टर 1 के हिंदी ट्रेलर का अनावरण करेंगे सुपरस्टार ऋतिक सर। और भी दिग्गज, और भी भाषाएं। अब कांतारा की दहाड़ पूरे विश्व में गूंजेगी। बने रहिए हमारे साथ।

कांतारा : चैप्टर 1 के साथ ही वरुण धवन की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी भी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। जब कांतारा अपनी शुरुआत में केवल साउथ में रिलीज़ हुई थी, तब भी इसे दर्शकों से इतनी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली कि बाद में इसे हिंदी भाषी क्षेत्र के लिए भी लाया गया। ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म को हिंदी में एए फिल्म्स वितरित करेगी, जो रवीना टंडन के पति की कंपनी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *