Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के पार्सल वैन से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

Arrest

सिलीगुड़ी, 18 दिसंबर

(Udaipur Kiran) । एक ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के पार्सल वैन से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किए जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में वाहन चालक कनाई शील और संबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर शुभंकर दास शामिल है।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भक्तिनगर थाना अंतर्गत आशिघर आउटपोस्ट की पुलिस ने गुरुवार उत्तर एकटियाशाल इलाके में एक पार्सल वैन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वैन के भीतर से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब्त कफ सिरप की अनुमानित बाजार कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है। कफ सिरप कहां से लाया जा रहा था और कहां तस्करी की जा रही थी इसे लेकर आशिघर आउटपोस्ट की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। पूरे मामले की जांच जारी है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *