Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

सौ दिन बाद दीपावली पर्व पर दशाश्वमेध घाट पर भव्यतम हुई मां गंगा की आरती

दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का भव्यतम नजारा
गंगा आरती

वाराणसी, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ज्योतिपर्व दीपावली पर सोमवार शाम उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती की गई। गंगा सेवा निधि की ओर से आयोजित नियमित प्रसिद्ध गंगा आरती देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब घाट पर उमड़ पड़ा। बारिश और बाढ़ के बाद मां गंगा की आरती 100 दिनों के लंबे अंतराल के बाद यथास्थान दीपावली पर्व से शुरू हो गई। जलस्तर कम होने के बाद मां गंगा की आरती के दर्शन के लिए घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन कर किनारे दीपदान भी किया। इसके बाद गंगा आरती में शामिल हुए। 100 दिनों बाद दशाश्वमेध घाट पर घंटा, घड़ियाल और शंखनाद की गूंज रही। डमरूओं की आवाज और मां गंगा के जयकारे के बीच मां गंगा की भव्य आरती हुई। गंगा की विशेष महाआरती, लयबद्ध गायन के बीच परम्परागत वेशभूषा में अर्चकों ने की। फूलों के वन्दनवार से दुल्हन की तरह सजे घाट की सीढ़ियों पर बैठे श्रद्धालु शंख और डमरूओं की ध्वनि के बीच मां गंगा के भजनों को सुनते रहे। आरती के बाद गंगा सेवा निधि के सचिव हनुमान यादव ने बताया कि पूरी दुनिया से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती दर्शन के लिए आते हैं। धार्मिक यात्रा पर काशी आए भक्त इस धार्मिक आयोजन की एक झलक पाने के लिए आतुर रहते हैं। बीते दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा आरती का स्थान परिवर्तित हो गया था। 11 जुलाई से बाढ़ के कारण आरती छत पर संपन्न कराई जा रही थी लेकिन आज से यथास्थान गंगा की भव्य आरती की शुरूआत हुई।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *