Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

डीटीसी बेड़े में सौ ई बसें शामिल, धौला कुआं से धारूहेड़ा तक अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू

दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर गुरुवार को धौला कुआं से धारूहेड़ा तक बस सेवा को हरी झंडी दिखाती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली परिवहन विभाग (डीटीसी) के बेड़े में 100 नई ई बसें शामिल करने के साथ-साथ धौला कुआं से हरियाणा के धारूहेड़ा तक अंतरराज्यीय ई बस सेवा की शुरुआत की। इस मौके पर परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कश्मीरी गेट अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए हमारी सरकार लगातार दीर्घकालिक और प्रभावी समाधान लागू कर रही है। इसी कड़ी में आज डीटीसी के बेड़े में 100 नई ई बसें शामिल की गई हैं। अगले साल तक डीटीसी की सभी बसें इलेक्ट्रिक करने का लक्ष्य है, ताकि दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह उत्सर्जन से मुक्त बन सके। इसी सोच के साथ दिल्ली सरकार लगातार आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने धौला कुआं से धारूहेड़ा तक बस सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि कई वर्षों से बंद पड़ी अतंरराज्यीय बस सेवा को हमारी सरकार ने फिर से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें न केवल प्रदूषण कम करेंगी, बल्कि रोजाना दिल्ली एनसीआर आने-जाने वाले लोगों का सफर सुरक्षित और आरामदायक भी होगा।

डीटीसी धौला कुआं से धारूहेड़ा बस रूट पर प्रत्येक शिफ्ट में तीन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा। धौला कुआं से धारूहेड़ा के लिए रोजाना यह बसें सुबह के 06:30 बजे, 07:00 बजे, 07:30 बजे के साथ दोपहर के 2.45 बजे, 3.15 बजे और 3 बजकर 45 मिनट पर चलेंगी। धारूहेड़ा (हरियाणा) से धौला कुआं (दिल्ली) के लिए बसें सुबह 09:45 बजे, 10:15 बजे, 10:45 बजे के साथ शाम 18:00 बजे, 18:30 बजे और 19:00 बजे संचालित होंगी, जिससे पीक आवर और नॉन-पीक आवर दोनों समय में यात्रियों को सस्ती और सुगम बस सुविधा मिलेगी।

यह नया बस रूट धौला कुआं, एचआर राजोकरी बॉर्डर, गुरुग्राम, खेड़की दौला, रामपुरा, मानेसर, पंचगांव, व्यासपुर वाईएनआर, सिधरावली और धारूहेड़ा जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगा। नई ई-बस सेवा से धारूहेड़ा, मानेसर और गुरुग्राम के आसपास रहने वाले और ऑफिस आने जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और औद्योगिक श्रमिकों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा साथ ही धौला कुआं के जरिए राजधानी दिल्ली से भी निर्बाध बस कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *