Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का किया घेराव

बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का किया घेराव
बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का किया घेराव

जयपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चौमू थाना इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर देर रात को हुए हमले के विरोध में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर को पुलिस थाने का घेराव किया। बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने के बाहर और परिसर में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए और हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामला चौमूं थाना क्षेत्र के जाहोता पुलिया का है, जहां पिकअप वाहन में सवार कुछ लोगों द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में बजरंग दल के कार्यकर्ता महेंद्र कुमावत गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका चौंमू के बराला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

धरने के दौरान बजरंग दल के प्रांत संयोजक परमवीर सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह बिजावत एडवोकेट सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस द्वारा अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई, जिससे उनमें भारी नाराजगी है। मौके पर चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा कार्यकर्ताओं से लगातार वार्ता कर रहे हैं और मामले में निष्पक्ष जांच तथा जल्द कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि हमले से जुड़े आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी। फिलहाल वार्ता और धरना दोनों जारी हैं और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *