Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

सिडनी आतंकी हमलावराें का हैदराबाद कनेक्शन, यहीं पढ़ा था मारा गया आतंकी साजिद अकरम

Sydney attack'

हैदराबाद, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आतंकी हमले का कनेक्शन हैदराबाद से जुड़ रहा है। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने सिडनी गाेलीबारी के आरोपिताें में से एक की पहचान भारतीय पासपोर्ट रखने वाले साजिद अकरम के रूप में की है।अधिकारियाें

का दावा है कि उसने अपना पासपोर्ट भारत के हैदराबाद शहर से बनवाया था।

इस संबंध में तेलंगाना पुलिस महानिदेशक कार्यालय से एक बयान जारी बताया गया कि साजिद अकरम हैदराबादी है। यहां उसके

परिवार वालों का कहना कि उन्हें साजिद के आतंकवादियों से लिंक के बारे में पता नहीं था। बताया गया कि साजिद अकरम बीकाॅम

की पढ़ाई करने के 27 साल पहले 1998 में स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। उसने एक यूरोपियन महिला वीनस ग्रोसो से शादी की। उसका एक बेटा नवीद अकरम और एक बेटी भी है और दोनों ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। साजिद अकरम अभी भी अपना भारतीय पासपोर्ट ही इस्तेमाल करता है। हालांकि, हैदराबाद में उसके बहुत कम संपर्क में हैं। ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद साजिद छह बार अपने परिवार और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के लिए भारत आया था। पुलिस के अनुसार हैदराबाद में रहते हुए उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं था।

उल्लेखनीय है कि रविवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के बोंडी बीच पर आतंकी हमला उस समय हुआ था, जब यहूदी हनुक्का मना रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों का कहना कि इस दाैरान साजिद अकरम और उसके 24 साल के बेटे नवीद अकरम ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में 15 लोगों की जान चली गई। बाद में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आतंकी साजिद मारा गया, जबकि नवीद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि उनके आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से लिंक हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नागराज राव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *