Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

आईसीसी ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के लिए तैयार मेलबर्न पिच को ‘असंतोषजनक’ करार दिया

मेलबर्न टेस्ट को ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीता

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एशेज 2025-26 सीरीज के चौथे टेस्ट के लिए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ‘असंतोषजनक’ रेटिंग दी है। इस पिच को लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों ने भी कड़ी आलोचना की थी।

बॉक्सिंग डे टेस्ट महज़ दो दिनों के भीतर समाप्त हो गया, जिसमें इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया। यह पिछले 15 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की पहली टेस्ट जीत रही। हालांकि, इस हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में 3-1 से आगे है।

आईसीसी की चार-स्तरीय पिच रेटिंग प्रणाली में ‘असंतोषजनक’ तीसरी श्रेणी मानी जाती है। आईसीसी के अनुसार, इस श्रेणी की पिच वह होती है जो बल्ले और गेंद के बीच संतुलित मुकाबला नहीं होने देती, और गेंदबाज़ों को जरूरत से ज्यादा मदद देती है, जिससे सीम या स्पिन दोनों के लिए अत्यधिक विकेट लेने के मौके बनते हैं।

गौरतलब है कि मेलबर्न की यही पिच पिछले तीन बॉक्सिंग डे टेस्ट मुकाबलों में आईसीसी से ‘बहुत अच्छी’ रेटिंग हासिल कर चुकी थी, लेकिन इस बार वह मानकों पर खरी नहीं उतर सकी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ ऑफ क्रिकेट जेम्स ऑलसॉप ने इस पर निराशा जताते हुए कहा, “हमें उन दर्शकों के लिए निराशा हुई जिनके पास तीसरे और चौथे दिन के टिकट थे,साथ ही ऑस्ट्रेलिया और दुनिया भर में मौजूद उन लाखों प्रशंसकों के लिए भी, जो इस मुकाबले को देखने के लिए उत्साहित थे। पिच एमसीजी की परंपरागत पहचान, यानी बल्ले और गेंद के बीच संतुलन, नहीं दे सकी।”

मैच के बाद पिच क्यूरेटर मैट पेज ने भी अपनी नाराज़गी और हैरानी जाहिर की।

उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह सदमे में था। मैंने कभी ऐसा टेस्ट मैच नहीं देखा और उम्मीद करता हूं कि आगे कभी ऐसा अनुभव न हो। दो दिनों तक जो कुछ हुआ, वह किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं था।”

मेलबर्न टेस्ट की पिच पर उठे इन सवालों के बाद अब क्रिकेट जगत में पिच की गुणवत्ता और टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर एक बार फिर बहस तेज़ हो गई है।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *