बीजापुर, 18 अगस्त (Udaipur Kiran). Chhattisgarh के बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य जवान घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार, sunday को डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकली थी. सर्चिंग के दौरान Monday सुबह भोपालपट्टनम के उल्लूर जंगल में प्रेशर आईईडी विस्फोट से बीजापुर डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए.

इस हादसे में तीन जवान घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि घायल जवानों में भरत धीवर, पैकू इंला और मुंदारू राम कवासी शामिल हैं. फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है. शहीद जवान दिनेश नाग बीजापुर के वार्ड क्रमांक 15 के निवासी थे. घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग अभियान और तेज कर दिया है.