
रांची, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Jharkhand लोक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के अध्यक्ष और विधायक जयराम महतो ने कहा है कि Jharkhand में Indian जनता पार्टी (भाजपा) और Jharkhand मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सरकार पहले भी बन चुकी है. उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में हेमंत सोरेन उपChief Minister रह चुके हैं, इसलिए यदि दोनों दल एक बार फिर साथ आते हैं, तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी.
महतो ने विधानसभा सभागार के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि Chief Minister हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन का लगातार चार दिनों से दिल्ली में रहना जनता के बीच गंभीर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने कहा कि जब दोनों ही जनप्रतिनिधि दिल्ली में जमे रहेंगे, तो जनता की समस्याओं का समाधान कौन करेगा. इसी वजह से राजनीतिक गलियारों में झामुमो–भाजपा गठबंधन की चर्चा तेज है.
इसके साथ ही जयराम महतो ने राज्य सरकार की वित्तीय स्थिति पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति, मंईंयां सम्मान योजना सहित कई योजनाएं फंड के अभाव में अटकी पड़ी हैं, जिससे विकास कार्य ठप हो गए हैं. महतो ने इसके लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार, दोनों को जिम्मेदार ठहराया.
उन्होंने कहा कि केंद्रांश राशि समय पर नहीं मिलने के कारण राज्य विकास कार्य नहीं कर पा रहा है और इसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है.—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
