Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

आजसू विधायक ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के भुगतान की मांग को लेकर विधानसभा के सामने दिया धरना

धरना देते विधायक

रांची, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के छात्रों को लंबित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान कराने की मांग को लेकर ऑल झारखंड स्टूडेंट यूमियन (आजसू) पार्टी के मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के समक्ष धरना दिया।

विधायक महतो ने कहा कि छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर आजसू छात्र संघ लगातार आंदोलन कर रहा है और इसी विषय पर गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार को भी ज्ञापन सौंपा गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया जा रहा, लेकिन राज्य सरकार इस ओर कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है। गरीब किसान और मजदूर परिवारों से आने वाले छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए पार्ट-टाइम काम करना पड़ रहा है, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित हो रही है।

निर्मल महतो ने कहा कि मौजूदा सरकार को मंईयां योजना की राशि जुटाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और राज्य की वित्तीय स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार का खजाना खाली है और वित्तीय संकट गहरा चुका है।

————–

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *