Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

आईआईटी खड़गपुर और एसएनएफ फ्लोपैम इंडिया ने एमओयू पर किया हस्ताक्षर

आईआईटी खड़गपुर और एसएनएफ फ्लोपैम इंडिया प्रा. लि. के प्रतिनिधि
आईआईटी खड़गपुर और एसएनएफ फ्लोपैम इंडिया प्रा. लि. के प्रतिनिधि एमओयू पर हस्ताक्षर करते हुए

खड़गपुर, 02 दिसंबर (Udaipur Kiran) । आईआईटी खड़गपुर और एसएनएफ फ्लोपैम इंडिया प्रा. लि. ने तेल एवं गैस इंजीनियरिंग क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी समाधान विकसित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

एसएनएफ फ्लोपैम इंडिया प्रा. लि., वैश्विक एसएनएफ समूह की सहायक कंपनी, पानी में घुलनशील पॉलिमरों की अग्रणी निर्माता है। इसके उत्पाद अपशिष्ट जल उपचार, उन्नत तेल पुनर्प्राप्ति, वस्त्र, कागज़ निर्माण और तेल एवं गैस उद्योग में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं। कंपनी सतत विकास और नवाचार को केंद्र में रखते हुए उन्नत पॉलिमरों का विकास करती है।

हस्ताक्षर समारोह में शीतल खोत, चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, एसएनएफ फ्लोपैम इंडिया प्रा. लि., प्रो. देबलय चक्रवर्ती, कार्यवाहक डीन (आर एंड डी), आईआईटी खड़गपुर, संतनु दास, उप-पंजीयक, आईआईटी खड़गपुर, प्रो. परेश नाथ सिंघा रॉय और प्रो. संदीप डी. कुलकर्णी उपस्थित थे।

शीतल खोत ने वास्तविक फील्ड चुनौतियों के समाधान हेतु अनुसंधान-आधारित सहयोग को तेज करने की प्रतिबद्धता जताई। यह एमओयू आईआईटी खड़गपुर की अनुसंधान क्षमता और एसएनएफ औद्योगिक विशेषज्ञता को जोड़कर व्यावहारिक और नवाचारी समाधान विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्योग पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *