Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

अवैध हथियारों की धरपकड़, चार गिरफ्तार : 4 पिस्टल, 6 मैग्जीन व 13 कारतूस बरामद

jodhpur

जोधपुर, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । फलोदी जिले की लोहावट पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हथियार पकड़े है। आरोपितों से 4 पिस्टल, 6 मैग्जीन व 13 कारतूस बरामद हुए है। यह लोग एसयूवी में सवार थे। नाकाबंदी में इन्हें पकड़ा गया।

एसपी कुंदन कवरिया ने बताया कि 4 आरोपिताें को एसयूवी के साथ गिरफ्तार किया गया। डीएसटी प्रभारी और थानाधिकारी हरिसिंह की टीम ने कार्रवाई को अंजाम देकर मनफूल, हुकमाराम, सुरेश व सुरेंद्र को गिरफ्तार किया। चारों आरोपित आदतन अपराधी है। पूर्व में भी इनके खिलाफ आगजनी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में कई मामले दर्ज है। अब लोहावट थाना पुलिस अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के इनसे पूछताछ में जुटी है।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *