Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

ग्राम विकास में स्वयं सेवी संस्थाओं की अहम भूमिकाः मोहन नागर

ग्वालियर में जन अभियान परिषद की गतिविधियों की हुई समीक्षा

– ग्वालियर में जन अभियान परिषद की गतिविधियों की हुई समीक्षा

ग्वालियर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जन अभियान परिषद द्वारा संचालित गतिविधियों की सोमवार को विवेकानंद नीडम में आयोजित हुई बैठक में जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर द्वारा समीक्षा की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना परिषद की प्राथमिकता है। इसमें प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बैठक में मौजूद इन समितियों के सदस्यों को आपसी समन्वय एवं सहभागिता व सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में शासी निकाय के सदस्य शशीदत्त गगरानी, ग्वालियर के प्रभारी अमिताभ श्रीवास्तव एवं संभाग समन्वयक सुशील बरुआ उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में ग्राम विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों के समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही आगामी समय में योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने पर बल दिया गया। बैठक में यह भी कहा गया कि जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सामाजिक सहभागिता को और सुदृढ़ किया जाए।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित संस्था प्रतिनिधियों एवं परामर्शदाताओं से अपील की गई कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जन अभियान परिषद की योजनाएँ धरातल पर सफल हो और समाज के समग्र विकास में सार्थक योगदान दिया जा सके। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड समन्वयक मनोज दुबे ने किया। आभार प्रदर्शन जिला समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम गौतम, विकासखंड समन्वयक प्रीति वाजपेयी एवं विनोद शर्मा, राजकुमार प्रजापति, हरिकंठ सिंह बघेल व उदय सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *