Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपाल में हिंदू संगठन के सदस्यों ने मांस के पैकेट से भरा ट्रक पकड़ा, मौके पर जमा भीड़ ने की नारेबाजी

मांस के पैकेट से भरा ट्रक पकड़ा

भोपाल, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार देर रात हिंदू संगठन के लाेगाें ने मांस की तस्करी कर रहे एक ट्रक काे पकड़ा। ट्रक में बड़ी संख्या में मांस से भरे पैकेट रखे हुए थे। संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पैकेटों में गौ मांस है। तस्करों के पकड़े जाने की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने ट्रक में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची जहांगीराबाद पुलिस ने भीड़ को समझाइश दी है। इसके बाद मांस के सैंपल पशु चिकित्सालय में सुरक्षित रखवाए गए हैं।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को बीते कई दिनों से सूचना मिल रही थी की एक स्लाटर हाउस में संदिग्ध मांस को काटकर पैकेट में पैक कर हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश में भेजने का काम किया जाता है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात करीब 12 बजे मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के सामने कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी के बाद संदिग्ध ट्रक को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। ट्रक की तलाशी में भारी संख्या में मांस के पैकेट मिले हैं। मौके से एक संदिग्ध भाग निकला। जबकि एक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। उन्हाेंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मांस तस्करी का मास्टर माइंड जो है उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। यह आठवीं घटना है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *