Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HEADLINES

महोबा में लव जिहाद, मुस्लिम युवक ने हिन्दू बनकर किशोरी को प्यार के जाल में फंसाया

पुलिस की गिरफ्त में लव जिहाद का आरोपी

महोबा (उत्तर प्रदेश), 07 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । महोबा जिले के पनवाड़ी कस्बे में लव जिहाद की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक मुस्लिम युवक ने अपना धर्म छिपाकर हिन्दू किशोरी से दोस्ती की और फिर घुमाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। सोमवार को किशोरी के साथ बाजार में अभद्रता की। राहगीरों ने आरोपित से किशोरी को बचाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

आहत पिता ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कुछ दिनों पहले बाजार गई थी। जनरल स्टोर पर एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। युवक ने अपना नाम दीपक बताया। इसके बाद इस युवक ने मेल-मिलाप बढ़ाया। कुछ दिन बाद बाहर घुमाने के बहाने बेटी को कार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बाद में बेटी की अश्लील फोटो और वीडियो बना ब्लैकमेल किया। बेटी के मना करने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी।

पिता ने कहा कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे उसकी बेटी फल लेने बाजार गई। आरोपित ने उसका पीछा कर सरेआम हाथ पकड़कर अभद्रता की। बेटी के शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे बचाया और आरोपित को पकड़कर उसका आधार कार्ड चेक किया तो उसमें उसका नाम जुनैद दर्ज था। आरोपित ने हिन्दू नाम बताकर बेटी को लव जिहाद का शिकार बनाया।

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र द्विवेदी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *