Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

नवादा में बहू ने की अपनी सास की हत्या, गया से लाश बरामद, तीन गिरफ्तार

गिरफ्तार बहु व अन्य

नवादा, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । बिहार में नवादा जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के नवडीहा गांव की एक महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या में शामिल महिला की बहु और उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के चलते बहू अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर षडयंत्र के तहत सास की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को गांव से दूर पहाड़ पर फेंक दिया था । पुलिस ने कचो देवी सहित दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि पारिवारिक कलह से नाराज होकर बहू ने हत्या की खौफनाक साजिश रची थी । नवादा के एसपी ने बताया कि एक महिला के गायब होने की सूचना 23 जून को दर्ज कराई गई थी। सूचना में कहा गया था कि 8 जून से ही महिला गायब है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गया के पहाड़ पर बरामद लाश की पहचान गायब किरण देवी के रूप में कराई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने विशेष टास्क फोर्स का गठन किया था। तब से वैज्ञानिक जांच शुरू हो गई थी। वैज्ञानिक जांच में स्पष्ट हो गया कि मृतक की बहू कंचों देवी ने ही घरेलू विवाद के कारण किरण देवी को गया में ले जाकर उसकी हत्या अपने दो सहयोगियों की मदद से कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / संजय कुमार सुमन

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *