Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत में जेई ने सरपंच पति पर काम में बाधा डालने के लगाए आरोप

पानीपत के समालखा खंड कार्यालय में शिकायत देने पहुंचे लोग।

पानीपत, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत के समालखा खंड स्थित गांव मनाना में विकास कार्य करवा रहे कनिष्ठ अभियंता ने सरपंच पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार काे जेई ने सरपंच पति पर काम में बाधा डालने और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत उपमंडल अधिकारी पंचायती राज को दी है।

जेई ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए कि गांव मनाना के सरपंच पति विकास कार्यों में लगातार बाधा डाल रहे हैं। वे ठेकेदारों को परेशान करते हैं, उनकी पेमेंट रोकते हैं और तरह-तरह की अनुचित मांगें करते हैं। जेई अमन कुमार ने बताया कि गांव में विकास कार्य अभी भी जारी हैं। सरपंच पति मौके पर पहुंचकर अभद्रता से बात करते हैं। अमन कुमार के अनुसार छह नवंबर 2025 को जब वह गांव के विकास कार्यों की जांच लोगों के सामने करवा रहे थे, तब सरपंच पति ने बीच में आकर उनके साथ गलत व्यवहार किया। घटना के बाद अमन कुमार ने मंडल अधिकारी पंचायती राज से प्रार्थना की है कि उन्हें किसी अन्य गांव में काम सौंपा जाए। उपमंडल अधिकारी पंचायती राज ने मामले का संज्ञान लेते हुए मनाना के सरपंच को नोटिस भेजा है। उन्होंने सरपंच से अधिकारियों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के संबंध में तत्काल जानकारी मांगी है और चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में यह भी कहा कि सरपंच पति विकास कार्यों की जांच रोककर अनुचित मांगें करते हैं और कर्मचारियों पर झूठे आरोप लगाते हैं।

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *