Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

प्रतापगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी और बड़े भाई की ली जान

प्रतापगढ़ (Kiran News)। जिले के धमोत्तर थाना क्षेत्र के बिल्लीखेड़ा गांव में गुरुवार तड़के हुए डबल मर्डर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। घटना के दौरान आरोपित प्रेमचंद ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने बेटे पर भी हमला किया, लेकिन बेटा किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग गया। आरोपित यहीं नहीं रुका, वह अपने बड़े भाई मूलचंद के घर पहुंचा और उन पर भी हमला कर उनकी भी हत्या कर दी। इस दौरान उसने भाई के बेटे मनोज पर भी वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

डबल मर्डर

घटना के बाद भी प्रेमचंद अपने बेटे की तलाश में इधर-उधर भटकता रहा। लेकिन जैसे ही गांव वालों को वारदात की भनक लगी, उन्होंने साहस दिखाते हुए आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सूचना मिलने पर एसपी बी. आदित्य मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेमचंद बेरोजगार था और उसकी पत्नी व भाई उस पर काम करने का दबाव डालते थे। इसी नाराजगी में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस का अनुमान है कि वह पूरे परिवार को खत्म कर खुदकुशी की योजना बना चुका था।

फिलहाल पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। गांव में इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद दहशत और स्तब्धता का माहौल है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *