Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी : धरना प्रदर्शन में कांग्रेसी पार्षदों ने कहा , ननि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं बदहाल

विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्षद दल के सदस्य।
नगर निगम कार्यालय के सामने धरनारत कांग्रेस पार्षद दल के सदस्य।

-सात सूत्रीय मांगों को लेकर विपक्षी पार्षदों ने जमकर लगाए नारे

धमतरी, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम में व्याप्त बदहाल प्रशासनिक व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी और बढ़ते भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल ने मंगलवार से सात सूत्रीय मांगों को लेकर सात दिवसीय धरना प्रदर्शन की शुरुआत की। धरना प्रदर्शन का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।

कांग्रेस पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने कहा कि यह धरना केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि आम नागरिकों की पीड़ा, आक्रोश और टूटते भरोसे की आवाज है। नगर निगम क्षेत्र में पेयजल, सफाई, सड़क, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं बदहाल स्थिति में हैं, वहीं प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जनता द्वारा चुनी गई सरकार से जो अपेक्षाएं थीं, वे आज पूरी होती नजर नहीं आ रही हैं।

उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने कहा कि यह आंदोलन जनता के हक और सम्मान की लड़ाई है। जब तक नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता नहीं दी जाती, तब तक यह शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। ब्राह्मण पारा वार्ड के पूर्व पार्षद राजेश पांडे ने कहा कि गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है काम करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को बार-बार घुमाया जाता है जो की सही नहीं है। नगर निगम की कार्यशाली बहुत सुस्त है। वार्डों से समय पर कचरा नहीं उठ रहा है। डाक बंगला वार्ड के पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम ने कहा कि नगर निगम का कार्य व्यवस्थित ढंग से नहीं हो रहा है। डीजल घोटाला अन्य घोटाले की जांच अब तक नहीं हुई इससे प्रतीत होता है कि कई लोग इस कार्य में संलिप्त हैं। पूर्व पार्षद घनाराम सोनी ने कहा कि नगर निगम द्वारा वाहवाही लूटने जगह-जगह लोकार्पण और कई घोषणा की जा रही है लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य कुछ भी नहीं हो रहा है।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि आकाश गोलछा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पार्षद सुमन मेश्राम, सूरज गहरवाल, पूर्णिमा गजानंद रजक, योगेश लाल, रामेश्वरी कौसरे, उमा भागी ध्रुव सहित पूर्व पार्षद राजेश ठाकुर, राजेश पांडे, ज्योति वाल्मीकि, कमलेश सोनकर, अजय चोवा, राम वर्मा, शबीना अंजुम, श्याम देवांगन, अविनाश मरोठे, देवेंद्र देवांगन, कन्हैया सोनी, घनाराम सोनी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *