Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 24 सितंबर : 2014 में भारत ने मंगलयान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया

फोटो इन्फो

24 सितंबर 2014 भारतीय अंतरिक्ष इतिहास में स्वर्णिम अक्षर से लिखा गया। इस दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना मंगलयान को मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया। इस उपलब्धि के साथ भारत उन कुछ देशों में शामिल हुआ जिन्होंने अकेले इस मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

मंगलयान मिशन ने भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं और अंतरिक्ष अनुसंधान में देश की वैश्विक भूमिका को मजबूत किया। इस सफलता ने यह साबित किया कि भारत सीमित संसाधनों के बावजूद उच्च तकनीकी मिशनों में विश्वस्तरीय प्रदर्शन कर सकता है। मंगलयान मिशन की सफलता ने यह भी साबित कर दिया कि भारत सीमित संसाधनों के बावजूद उच्च तकनीकी मिशनों में विश्व स्तरीय प्रदर्शन कर सकता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1688 – फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1726 – ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।

1789 – अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।

1932 – डॉ भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।

1932 – बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वादेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी।

1948 – होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।

1965 – यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।

1968 – दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1971 – ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।

1978 – पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1979 – घाना ने संविधान अपनाया।

1990 – पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।

1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।

1996 – व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर होने शुरू, सं.रा. अमेरिका संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश।

2003 – फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।

2005 – आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।

2007 – म्यांमार की सैन्‍य सरकार के ख़िलाफ़ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।

2007 – एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप जीता।

2008 – चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबन्‍ध पर हस्‍ताक्षर किया।

2008 – कपिल देव, भारतीय क्रिकेटर को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।

2008 – मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।

2009 – देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चांद की सतह पर पानी खोज निकाला।

2013 – पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।

2014 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।

जन्म

1856 – प्रताप नारायण मिश्र – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।

1861 – भीकाजी कामा – प्रसिद्ध भारतीय महिला क्रांतिकारी।

1861 – मैडम भीकाजी कामा – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता।

1925 – औतार सिंग पैंटल – भारतीय, चिकित्साशास्त्र के वैज्ञानिक।

1950 – मोहिन्दर अमरनाथ – भूतपूर्व प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1963 – पंकज पचौरी – वरिष्‍ठ टेलीविजन पत्रकार।

1979 – अमीरा शाह – भारतीय उद्यमी हैं जो मेट्रोपोलिस हेल्थ केयर की प्रबन्ध निदेशक।

1971 – लिम्बा राम – भारत के प्रथम प्रसिद्ध तीरंदाज हैं, जिन्होंने विश्व स्तर पर तीरंदाजी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त की।

1940 – आरती साहा – भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक।

निधन

2006 – पद्मिनी – दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना। नृत्य की महान् रोशनी (नृत्यापेरोली) के नाम से मशहूर।

2004 – राजा रमन्ना – भारतीय परमाणु वैज्ञानिक थे जिन्होंने भारत के परमाणु कार्यक्रम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

1997 – ई. एस. वेंकटरमैय्या – भारत के भूतपूर्व 19वें मुख्य न्यायाधीश रहे।

1992 – सर्व मित्र सिकरी – भारत के भूतपूर्व 13वें मुख्य न्यायाधीश।

1978 – भूपति मोहन सेन – जानेमाने गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी।

—————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *