Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

टीएमसी चुनाव में राजस्थानी समाज ने महायुति से 5 वार्डो में मांगी उम्मीदवारी

Rajsthani community sought candidacy election

मुंबई, 21दिसंबर ( हि.स.) । ठाणे मनपा क्षेत्र के आम चुनाव में राजस्थानी समाज की और से बीजेपी शिवसेना ( शिंदे गुट) महायुति से पांच प्रभागों में उम्मीदवारी देने की मांग की है। आज एक पत्रकार वार्ता में राजस्थानी प्रगति मंडल ठाणे के अध्यक्ष राकेश मोदी ने कहा है कि राजस्थानी समाज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी शिवसेना की महायुति को कई वर्षों से समर्थन देता रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में ठाणे शहर के भौगोलिक विस्तार और आबादी में राजस्थानी समाज की लोक संख्या का भी विस्तार बड़ी संख्या में हुआ है! ठाणे की लोक संख्या में अनुमानित 12 से 13 प्रतिशत राजस्थानी समाज निवासरत हैं! इसके साथ ही राजस्थान की परंपरा और हिंदू सनातन संस्कृति को मानते हुए भाजपा शिवसेना के पूर्ण रूप से निष्ठावत समर्थक रहे हैं और वर्षों से हर चुनाव में चाहे स्थानीय चुनाव हो विधानसभा हो लोकसभा हो बढ़ चढ़कर तन मन धन से प्रसार प्रचार करते हुए अपनी कर्म भूमि का धर्म अदा करते करते आ रहे हैं उसी निष्ठा भाव को देखते हुए वर्षों से राजनीतिक पार्टियों में निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहे योग्य एवं अभ्यासू कार्यकर्ताओं को महानगरपालिका ठाणे के चुनाव में उम्मीदवारी देने के संदर्भ में आज एक प्रेसवार्ता के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी एवं शिवसेना (शिंदे गुट) के निवडणूक के पदाधिकारी एवं शीर्ष नेतृत्व से यह मांग की गई की जा रही है।राजस्थान विकास मंच के कपूर रामावत का कहना है कि से राजस्थानी समाज के कार्यकर्ता निष्ठा पूर्वक पार्टी में कार्य कर रहे हैं सेवा दे रहे हैं ऐसे कम से कम 4/5 उम्मीदवार तय करके जिसको पार्टी योग्य समझे ठाणे मनपा वार्डो का आकलन करके मौका देना चाहिए।राजस्थान प्रगति मंडल के अध्यक्ष राकेश मोदी का कहना है कि राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा बीजेपी के दिग्गज नेता संजय केलकर और विधायक निरंजन डावखरे ने मार्च 2025के राजस्थानी महोत्सव में राजस्थानी समाज को ठाणे मनपा के आम चुनाव में प्रतिनिधित्व देने का वायदा किया है ।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *