Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

सिरमौर के स्कूलों में सर्दी को देखते हुए विभाग ने जारी की स्कूलों को एडवाजरी 

सिरमौर के स्कूलों में सर्दी को देखते हुए विभाग ने जारी की स्कूलों को एडवाजरी 

नाहन, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में सभी विभागों की एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सभी विभागों को आने वाले ठंड के मौसम में बचाव हेतु निर्देशित किया गया था कि जिला सिरमौर में शरद ऋतु के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, उसके लिए सभी विभाग अपनी तैयारी कर लें।

इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी विद्यालय प्रमुखों को एक एडवाइजरी जारी कर दी है जिससे कि बच्चों को ठंड में सुरक्षित रखने हेतु योजना तैयार कर उचित प्रयास किए जा सके।

उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने बतायाकि सर्द ऋतू अब बढ़ने लगी है और ऐसे में कई क्षेत्रों में कोहरा छाने, अत्यधिक ठंड पड़ने की घटनाएं होती है। आपदा प्रबंधन के चलते शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को खंड अधिकारी के द्वारा एक एडवाइजरी जारी की गयी है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

एडवाजरी में विशेष रूप से बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने, पी एम पोषण के तहत स्कूलों में गर्म भोजन प्रदान करने औए गर्म कपड़ों को लेकर ध्यान देने को कहा गया है। इसके इलावा सर्दी में वर्षा आदि होने पर बच्चों को सुरक्षित रखने पर भी निदेश दिए गए हैं

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *