Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

त्योहारों पर भीड़ के मद्देनजर पूसीरे विभिन्न मार्गों पर चला रहा 48 फेस्टिव स्पेशल ट्रेन

भारतीय ट्रेन

गुवाहाटी, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को समायोजित करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (पूसीरे) सितंबर से दिसंबर तक विभिन्न मार्गों पर 48 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनों के कुल 613 फेरों का संचालन कर रहा है।

पूसीरे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने सोमवार को बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें कटिहार, सोनपुर, दौरम मधेपुरा, अगरतला, न्यू तिनसुकिया, एसएमवीटी बेंगलुरु, अमृतसर, पटना, डिब्रूगढ़, गोरखपुर, सिलचर, कोलकाता, गुवाहाटी, रांची, चर्लपल्ली, मुंबई सेंट्रल, आगरा कैंट, जोगबनी, शालीमार और कामाख्या जैसे महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ रही हैं।

परिचालन व्यवहार्यता और मौजूदा मांग के अनुसार ये रेल सेवाएं दैनिक, साप्ताहिक, त्रिसाप्ताहिक या विशिष्ट कार्यदिवसों पर प्रदान की जा रही हैं। इन विशेष ट्रेनों के चलने से पूर्वोत्तर, उत्तर बंगाल और बिहार जैसे विभिन्न क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी।————————–

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *